let’s walk through our eyes to see the new technology
By Arvind S
Redmi Note 9 Pro Max, Redmi द्वारा Note 9 series का latest smartphone है जो कि आज के date में best phone माना जा रहा है।
इस Smartphone में वो सारे Features देखने को मिल जाते है जो की इसे BudgetSegment के Price Range का best buying smartphone बना देता है जो किसी Phone में देखने को नहीं मिलता।
नमस्कार दोस्तों,
तो, आज हम Redmi Note 9 Pro Max के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसकी specification, price, pros & cons, availability के साथ साथ और भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा आज के इस Redmi Note 9 Pro Max review में।
वैसे तो, इस smartphone में बहुत सी खूबी तो है ही परन्तु जैसा की आप जानते है की All best features एक ही mobile में नहीं हो सकते वैसे ही Redmi Note 9 Pro Max में भी कुछ negative points भी हैं।
Redmi Note 9 Pro Max और Redmi Note 9 Pro में ज्यादा अंतर नहीं है। पर फिर भी Redmi Note 9 Pro Max में बहुत से major updates देखने को मिल जाते हैं। जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।
तो, आइये शुरू करते हैं।
Is this the Best Mobile under 20000 in 2020 august?
यह smartphone Redmi Note 9 Pro का updated version है। Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max में केवल 02 specs का अंतर है बाकि सभी मामलो में दोनों ही same specifications के साथ market में उपलब्ध हैं।
आइये,
Redmi Note 9 Pro Max के कुछ specification पर ध्यान देते हैं।
1.6 µm 4-in-1 Super Pixel Sensor 1/1.7 inch CMOS image sensor, f/1.89
08 MP Ultra Wide Camera Sensor
1.12μm, f/2.2, FOV 119°
05 MP Camera Sensor (Macro Mode)
Focus Distance – 2cm, 1.12μm
02 MP Camera Sensor (Depth Mode)
1.75 µm
32 MP Front In-Display Camera (Selfie Mode)
1.6 μm, 4-in-1 Super Pixel
Other Camera Specs:
Redmi Note 9 Pro Max में पीछे की तरफ Quad Camera Setup के साथ साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलता है जो इस segment के smartphone को और भी premium बना देता है। जिनमें कुछ निम्नलिखित है।
इस स्मार्टफोन में आपको Triple Card Tray देखने को मिलेगा जो कि आपके experience को और बेहतर बना देता है क्योकि आप 02 SIM और memory card (extendable upto 512GB) साथ में लगा सकते हैं।
4G+4G (Simultaneously)
आप दोनों SIM Slot से एक साथ 4G चला सकते हैं।
Dual Sim VoLTE HD calling
Calling के बेहतर experience को enjoy करिये, वो भी दोनों SIM के साथ।
Redmi Note 9 Pro Max, 03 colours में उपलब्ध है जो कि नीचे दिए गए हैं।
Glacier White
Interstellar Black
Aurora Blue
Price
6GB+64GB ₹16,999
6GB+128GB ₹18,499
8GB+128GB ₹19,999
Redmi_Note_9_Pro_Max_display
Redmi_Note_9_Pro_Max_side_panel
Redmi_Note_9_Pro_Max_bottom_panel
Redmi_Note_9_Pro_Max_back _panel
Redmi_Note_9_Pro_Max_box
Redmi_Note_9_Pro_Max_macro _shot
Redmi_Note_9_Pro_Max_image
Redmi_Note_9_Pro_Max_image
Redmi_Note_9_Pro_Max_portrait
Redmi_Note_9_Pro_Max_selfi
Redmi_note_9_pro_max
Pros :
Weight Distribution of Redmi Note 9 Pro Max :
पहली बात तो यह है की Redmi Note 9 Pro Max का weight distribution बहुत ही अच्छा है।जिससे in hand feel बहुत ही अच्छा आता है
(मतलब जब आप इस फ़ोन को अपने हाथो में लोगे तो आपको ज्यादा weight का पता नहीं चलेगा। आपको पता भी नई चलेगा की आपके pocket में कोई phone भी है !)
Single Hand Use :
आप इस फ़ोन को single hand use भी कर सकते हैं। MIUI में एक feature देखने को मिलता है जिससे आप mid-screen से scroll down करोगे तो आपको notification panel को access कर पाएंगे।
ये आपको सारे MIUI में देखने को मिल जाता है।
Small Bazels & Chin :
Redmi Note 9 Pro Max में Redmi ने बहुत ही अच्छा काम किया है। इसके bezels और chin बहुत ही कम है जो इसको बहुत ही attractive बनाती है, और इसको एक premium look देती है।
Side Mounted Finger Print Sensor :
Redmi Note 9 Pro Max में आपको Side Mounted Finger Print Sensor देखने को मिल जाता है। interesting बात यह है की यह sensor, power button में ही integrated किया गया है। और इसकी reach भी बहुत अच्छी है।
33W Fast Charger with the Box :
Redmi Note 9 Pro के 18W का ही charger की तुलना में Redmi Note 9 Pro Max में 33W का ही charger मिलता है, जो battery को 30 minute में 0% से 50% तक charge कर सकता है।
बहुत से Smartphones fast charging तो support करते है, पर आपको box में एक normal charger ही देखने को मिलता है।
Redmi Note 9 Pro Max के साथ आपको 33W का fast charger box में ही देखने को मिल जाता है।
05MP Macro Lens :
यदि प्रकाश पर्याप्त है, तो यह Macro उन image को आसानी से capture कर सकता है जो premium flagship smartphone में देखने को मिलती है।
यह सभी details को तरह से capture करता है और Xiaomi के algorithm कुछ अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं की तुलना में बेहतर काम करते हैं।
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो Instagram पर अधिक पोस्ट करते हैं, तो यह मैक्रो कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।
Cons :
Slow Performance :
Redmi Note 9 Pro Max में 6GB/8GB RAM होने के बावज़ूद इसके performance में कई बार काफी lags, stucking problems देखने को मिल जाते हैं।
Heavy Weight :
Redmi Note 9 Pro Max का weight 209 gms है। जो बहुत ही heavy feel होता है।
वैसे इस phone का weight distribution अच्छा है जिसके कारण ज्यादा problem नहीं होता है पर 209 gms कम नहीं होता अगर आप regularly ज्यादा use करते हैं।
Unnecessary Pre-installed Bloatware :
Redmi Note 9 Pro Max में आपको भर भर के Blotware देखने को मिल जाते है जिनकी आपको कोई भी जरूरत नहीं होती है।
आपको Redmi Note 9 Pro Max ही नहीं अपितु Redmi के Flagship Smartphones को छोड़ कर बाकि सभी modals में Pre-installed Blotware देखने को मिल जायेगा।
Pop-up Notification Screen :
चूँकि Redmi Note 9 Pro Max, MIUI 11 पर based है फिर भी आपको फ़ोन में Ads बहुत सारे देखने को मिल जाते है।
ये सारे Ads आपको irritate भी करते है क्योकि इनका कोई timing नहीं होता है ये बार बार और हर बार आपको परेशान करते रहेंगे।
note :ये Ads कई बार Abusive भी हो सकते है
Huge Camera Bump :
वैसे तो यह तो आजकल के सभी मोबाइल में commonly देखने को मिल जाता है पर हम इसे भी cons में include करेंगे क्योकि आप इस huge camera bump के कारण आप इसे flat surface पर आसानी से नहीं रख सकते।
वैसे अगर आप Redmi Note 9 Pro Max को back cover के use करते हैं तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है नहीं तो आपके phone के back panel पर scratches लगते देर नहीं लगेगी।
64-Megapixel Samsung ISOCELL GW1 Sensor :
Redmi Note 9 Pro Max में 48-megapixel Samsung ISOCELL GM2 sensor को 64-megapixel Samsung ISOCELL GW1 sensor से replace किया गया है। जिसको बहुत ही अच्छा Sensor बिलकुल भी नहीं कह सकते है। कई बार आपको image blur और low quality की समस्या हो सकती है।
अगर सिर्फ camera के आधार पर phone लेना चाहते है तो Note 9 Pro, Pro Max से ज्यादा बेहतर है।
No Night Mode in Front Camera :
अगर आप low light में selfi click करना चाहते है तो आपको निराश होना पड़ सकता है क्योकि night mode केवल rear camera में ही available है।
Other Important
Display :
20000 तक के price range में Redmi Note 9 Pro Max एक option उभर कर सामने आता है, इसकी display Amoled Diplay हो सकता था पर overall इसकी display भी बहुत ही अच्छा है।
Front में punch hole cut out में front camera है जो बहुत ही छोटा है और ये viewing experience को disturb नहीं करती।
Camera :
वैसे तो Note 9 Pro का 48MP का camera ज्यादा अच्छा है पर overall देखा जाये तो यह कैमरा भी बहुत अच्छा कलर reproduce करता है।
119° का ultra wide Sensor भी बहुत ही अच्छा experience देता है।
और बहुत ही सारे features देखने को मिल जाते है जो ऊपर specification में listed किये गए हैं।
Front camera के colour reproduction skills बहुत ही अच्छे हैं। जो बहुत ही प्यारे photos/selfies निकाल के देते हैं, आप बिलकुल भी निराश नहीं होंगे।
आगे और पीछे के दोनों camera में background blur का effect बहुत ही अच्छा है ये face & edge detection में भी माहिर है और बहुत अच्छे से आपके face को focus में रखता है।
Manufacturing :
Side Frame Body: Made of Poly-Carbonate
Buttons: Made of Poly-Carbonate.
Sim Tray: Made of Metal & coated with Poly-Carbonate, and a gasket for waterproofing.
Side Mounted Finger Print Sensor: Mounted in the power button, works excellent, smoothly and very fast.
Ear Piece Grill: Made of Poly-Carbonate.
Splash-Proofing: Redmi Note 9 Pro Max को 5 minutes तक हमने पानी में डूबा कर रखा और 05-minute के बाद भी फ़ोन सही से काम कर रहा था। सारे ports (power button, fingerprint sensor, volume rocker, charging port, headphone jack, microphone, speakers, front & rear camera) अच्छी तरह से काम कर रहे काम कर रहे थे।
Phone Heating: Redmi Note 9 Pro Max को चार्ज करते वक़्त आपको थोड़ी सी heating महसूस होगी, पर ये बहुत ही कम होता है और ये overheating नहीं है।
Final Verdict
सारे specifications, Pros, और Cons को consider करें तो Redmi Note 9 Pro Max का overall look आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
अगर आप सोच रहे है Best Smartphone under 20000, तो यह फ़ोन आपके लिए Best Smartphone साबित होगा।
हमने पूरा प्रयास किया है की आपको Redmi Note 9 Pro Max का best review दे सकें ताकि आप इस phone के बारे में बेहतर decision ले सकें।
अगर आपके पास इस post को लेकर कोई सुझाव या शिकायत है या कुछ और जानना चाहते है तो आप comment box में अपना message छोड़ सकते हैं। हम आपके प्रश्न का जवाब जरूर देंगे।